Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Photo of author

By Nidhi Patel

मध्य प्रदेश में बीते चार-पांच दिनों से मौसम का जो परिवर्तन है उसका असर आज मंगलवार को भी रहने वाला है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज हवाएं धूल भरी आंधियां और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। ना केवल अनुमान जताया गया है बल्कि मंगलवार को भी कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तेज हवाओं का है, 50 से 60 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कुछ जिलों में तो वहीं कुछ जिलों में 40 से 50 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। धूल भरी आंधी भी है और कई जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। 

सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। और किस चीज का यह अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शिवनी, मंडला, बालाघाट, और पांडुर जिलों में बिजली गिरने तेज हवाएं ओला वृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

साथ ही नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, उमरिया और जबलपुर जिलों में 40 से 50 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बिजली गिरने और झंझवात का येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मध्य प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक यानी कुल मिला के देखा जाए तो रविवार तक इस हफ्ते के खत्म होने तक इसी तरीके का मौसम बने रहने की संभावना है। कई जगहों पर ना केवल बारिश होगी बल्कि ओला वृष्टि भी हो सकती है। तेज आंधी का दौर जो है वह भी चल सकता है। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में इस दौरान लू चलने का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, भोपाल और उज्जैन में अभी फिलहाल गर्मी का असर रहने वाला है यहां बहुत ज्यादा परिवर्तन मौसम में नहीं होगा। लेकिन दूसरी तरफ अगर देखा जाए तो इस दौरान लगातार अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा हैं। अगर हम बीते 24 घंटों की बात करें तो बीते 24 घंटों में भी पश्चिमी मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा गर्म रहा है। रतलाम शहर कुछ दिनों से लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान से लगातार झुलस रहा है और पूरे पश्चिमी मध्य प्रदेश में इसी तरीके से ऊपर की ओर अधिकतम तापमान लगातार जा रहा हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम में खासतौर से परिवर्तन देखा जा रहा है। जहां पर तेज़ हवाएं भी चल रही हैं आंधियां भी हो रही हैं। कई जगहों पर बारिश भी हुई है और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। 

मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल मौसम का यह परिवर्तन इसी तरीके से जारी रहेगा इसमें फिलहाल बहुत ज्यादा असर नहीं होने वाला है। यह बदलने नहीं वाला है लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश में अभी भीषण गर्मी का दौर जो लगातार जारी है। वो आने वाले इस एक हफ्ते के बाद पूरे मध्य प्रदेश पे असर दिखाना शुरू करेगा। जब अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने शुरू शुरू हो जाएंगे और पूरा मई का महीना जो है वो झुलसा देने वाली गर्मी से मध्य प्रदेश को परेशान करने वाला है। 

Photo of author
वर्ष 2007 में जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने जबलपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में लम्बे समय तक कार्य किया। वर्तमान में मैं न्यूज़ मध्य प्रदेश डिजिटल की इंदौर कार्यालय में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।