मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार चल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, इस येलो अलर्ट का मतलब है मध्य प्रदेश में भयंकर हीट वेव यानि लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भयंकर हीट वेव चलने की आशंका है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया
मध्य प्रदेश के 16 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले है मुरैना, भिंड, ग्वालियर, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, बालाघाट, उमरिया, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना। इन जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल और विंध्य क्षेत्र में सबसे ज्यादा तपन महसूस की जा रही है।
प्रदेश में तापमान 50 से 55 डिग्री जा सकता है
वहीं मौसम विभाग का अनुमान है की मध्य प्रदेश में अप्रैल के अंत तक भीषण गर्मी पड़ने की आसार हैं। गर्मी का असर यह रहेगा कि मध्य प्रदेश में तापमान वह 50 से 55 डिग्री भी जा सकता है। अगर हाल के तापमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में रात का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है वहीं दिन का अधिकतम तापमान जो है वह 40 से 45° रिकॉर्ड किया गया है।
आईएमडी के अनुसार मध्य प्रदेश में मई के शुरुआती दिनों में नौतपा भी अपना असर दिखायेगा। जिससे लोगों को गर्मी से काफी परेशानी होने की संभावना है।