विदिशा में दर्दनाक हादसे में 4 लोगों ने गंवाई जान, पूरे इलाके में पसरा मातम

शादी का माहौल। बाराती सजधज के शादी में गए थे। जहां बूढ़े, बच्चे, औरतें सब शामिल थे। लेकिन शादी के बाद जब बाराती देर रात अपने घर वापस जा रहे थे, तो उनकी गाड़ी के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। दरअसल विदिशा के लटेरी तहसील में आरी घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 13 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह दुर्घटना उस वक्त हुई है जब बारात लेकर एक पिकअप वाहन सिरौज से लौट रहा था। तभी आरी घाटी के पास गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। जिसके बाद घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया है। 

नायब तहसीलदार इदरीस खान ने बताया कि “यह सिरौज से शादी करके वापस लौट रहे थे। लकेरी के पास जंगल में इनकी गाड़ी पलट गई तो वहां से जो है उसमें चार लोगों की डेथ हो गई। एक की डेथ यहां पे हुई है यहां लायक है। एक को यहां से रेफर किया। बाकी सात लोगों का यहां पे इलाज चल रहा है। अभी जो यहां पे जो अभी घायल है यहां पे जो उनकी हालत ठीक है। थोड़ी थोड़ी चोट आई है। बाकी इलाज चल रहा है।”

इस घटना पर सूबे के सीएम मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मदद से ₹ ₹2 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। 

दरअसल इंदौर के पास मानपुर तहसील के आंवलीपुरा गांव से बारात सिरौज आई थी। आदिवासी परिवार में शादी समारोह के बाद रात में बारात लौट रही थी कि तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई तो वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। 

घायलों में से ही डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि कुछ गंभीर रूप से घायलों को भोपाल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Photo of author
वर्ष 2007 में जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने जबलपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में लम्बे समय तक कार्य किया। वर्तमान में मैं न्यूज़ मध्य प्रदेश डिजिटल की इंदौर कार्यालय में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।

Leave a Comment