RBI का नया खुलासा, ₹2000 को लेकर आ गया बड़ा अलर्ट

क्या आपके पास अब भी ₹2000 का गुलाबी नोट पड़ा है? यह सवाल इसलिए क्योंकि आरबीआई ने ₹2000 के नोट को लेकर चौंकाने वाला एक अपडेट जारी किया है। 2 साल बाद भी करोड़ोंरुपए के नोट अब भी सर्कुलेशन में है। लेकिन क्या यह नोट अब भी मान्य है? क्या यह नोट अब भी वैलिड है? क्या आप इन्हें बैंक में जमा कर सकते हैं या बदलवा सकते हैं? चलिए यह सारे जवाब हम आपको इस खबर में देते हैं। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि अब तक कितने नोट 2000 के वापस आ चुके हैं। कितने बचे हैं और अगर आपके पास यह नोट मौजूद हैं तो आपको क्या करना चाहिए। साथ ही यह भी जान लेंगे कि आरबीआई अब इस पूरे मामले को कैसे हैंडल कर रहा है और कहीं आप इन नोटों के साथ फंस तो नहीं गए। 

देखिए दो साल पहले जिस हाई वैल्यू नोट को चलन से बाहर किया गया था वो अब भी करोड़ों रुपए के हिसाब से बाजार में घूम रहा है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या यह नोट अब भी वैध है? क्या आप इसे बैंक में जमा कर सकते हैं? और अगर हां, तो कैसे? तो आपको याद होगा कि 19 मई 2023 को आरबीआई ने 2000 के नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। उस समय कुल 356000 करोड़ के 2000 के नोट बाजार में मौजूद थे। लोगों को इन्हें बैंकों में जमा या फिर एक्सचेंज करने के लिए 7 अक्टूबर 2023 तक का समय भी दिया गया था। अब 2 साल बाद यानी 30 अप्रैल 2025 तक सिर्फ 6266 करोड़ के 2000 के नोट ही चलन में बचे हैं।  इसका मतलब यह है कि कुल 98.24% ₹2000 के नोट वापस आरबीआई के पास लौट चुके हैं और यह डाटा खुद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया है।

आरबीआई ने अपने बयान में कहा है कि 19 मई 2023 को जो ₹2000 के नोट सर्कुलेशन में थे उनमें से 98.24% नोट वापस लौट चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि लोगों ने भारी संख्या में ₹2000 के नोट या तो जमा कर दिए हैं या फिर बदलवा लिए। तो चलिए अगर 98% से ज्यादा ₹2000 के नोट वापस आरबीआई के पास पहुंच गए तो कहीं ना कहीं यह माना जा सकता है कि आरबीआई जो करना चाहता था उस मकसद में वह कामयाब हो गया। लेकिन अभी भी कई हजार करोड़ के नोट सर्कुलेशन में मौजूद है।

हमने आपको आंकड़ा बताया लगभग 6266 करोड़ के 2000 के नोट अभी भी चलन में बचे हैं। तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि यह जो नोट चलन में है क्या वो अभी भी वैलिड है? क्या ₹2000 का नोट अभी वैध है? तो आपको हम बताएं कि यह अभी भी लीगल टेंडर है? इसका मतलब कि ₹2000 का नोट अभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी उसे किसी भी लेनदेन में आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं आप। हालांकि इसका इस्तेमाल अब बहुत ही सीमित हो गया है क्योंकि बाजार से लगभग सभी नोट वापस आ चुके हैं। 

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल आम इंसान के लिए यह भी कि अगर वो 2000 के नोट बदलना चाहते हैं तो यह सर्विज अब कहां पर अवेलेबल है? तो आपको बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 के बाद 2000 के नोटों को बैंक की ब्रांचेस में जमा करने या फिर एक्सचेंज करने की सुविधा बंद हो गई थी। लेकिन अगर आपके पास अब भी ₹2000 के नोट हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन नोटों को आरबीआई के 19 इशू ऑफिसिसेस में जमा कर सकते हैं या फिर एक्सचेंज कर सकते हैं।

इसके अलावा आरबीआई ने एक और आसान तरीका भी दिया है। अगर आप आरबीआई ऑफिसिसेस नहीं जा सकते तो आप 2000 के नोट किसी भी डाकघर यानी कि पोस्ट ऑफिस से भेज सकते हैं। यह सुविधा 9 अक्टूबर 2023 से ही लागू हो चुकी है। आप नोट को रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं और वह राशि आपके बैंक अकाउंट में सीधे क्रेडिट कर दी जाएगी। 

आखिर आरबीआई ने ₹2000 के नोट हटाने का फैसला क्यों लिया था। आरबीआई ने नोट वापसी का फैसला इसलिए लिया था क्योंकि 2000 का नोट सिर्फ 2016 के नोटबंदी के बाद तत्काल जरूरत को यानी उस समय की जो जरूरत थी इमीडिएट जरूरत उसको पूरा करने के लिए लाया गया था। लंबे समय से इसका उपयोग लगातार घटता जा रहा था। इसका दुरुपयोग भी बढ़ रहा था। जैसे कि काले धन को छुपाने में इसका इस्तेमाल किया जाने लगा था। 

आरबीआई का कहना था कि छोटी वैल्यू के नोट जैसे 500 और 200 की आपूर्ति पर्याप्त हो चुकी है। इसलिए अब 2000 के नोट की ज्यादा जरूरत नहीं। 19 मई 2023 को डाटा के हिसाब से ₹56000 करोड़ के 2000 के नोट चलन में थे। अब 30 अप्रैल 2025 की बात करें तो केवल ₹266 करोड़ के नोट बच गए हैं। यानी 98.24% नोट वापस आ गए हैं। तो अगर आपके पास अभी भी 2000 का कोई नोट है तो उसे जल्द से जल्द आरबीआई के किसी इशू ऑफिस में जमा करा लें या फिर इंडिया पोस्ट से उसे भेज दें।

आपको ध्यान रहे कि हालांकि ₹2000 का नोट वैध है लेकिन इसे स्वीकार करने से व्यापारी और कोई भी इंस्टीट्यूशन इंकार कर सकता है क्योंकि इसकी आपूर्ति अब बहुत सीमित हो चुकी है। ₹2000 के नोट की वापसी एक लंबी प्रक्रिया रही है और अब लगभग यह पूरी भी हो चुकी है। आरबीआई की ट्रांसपेरेंसी और योजनाबद्ध नीति के चलते लोगों को समय भी मिला और ऑप्शंस भी। लेकिन अब जब इतने कम नोट चलन में है तो जल्द से जल्द अपने पास मौजूद नोटों का निपटान करना ही समझदारी होगी क्योंकि अगर कोई बड़ा फैसला आता है तो आप कहीं किसी भी तरह की परेशानी में ना फंस जाए इसलिए समझदारी यही है कि आप अपना ₹2000 का नोट आरबीआई तक वापस पहुंचा दें।

Photo of author
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।

Leave a Comment