LOC पर भारत-पाकिस्तान के बीच हो गया भारी बवाल, जमकर हो रही फायरिंग!

पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आएगा। यही कारण है कि हर बार अपनी गलती को पाकिस्तान खुद दोहरा देता है। एक बार फिर पाकिस्तान ने एक ऐसी ही गलती कर दी है जो उसे बहुत भारी पड़ने वाली है। आतंकी हमला पाकिस्तान ने भारत में करवाया। पीड़ित भारत है। बदला भारत चाहता है। लेकिन पाकिस्तान की सेना इस समय डरकर बौखलाहट में भारत पर ही फायरिंग कर रही है।

खबर एलओसी से आ रही है। लगातार दूसरा दिन है और दूसरे दिन भी पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन करना जारी रखा। देर रात दोनों देशों के बीच लगातार फायरिंग हुई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पूरी तरीके से बौखला चुका है और एलओसी पर भारत की तरफ फायरिंग कर रहा है। 

जानकारी तो यह भी मिल रही है कि एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्ट की तरफ से भारतीय पोस्ट की तरफ सीधी फायरिंग की जा रही है। डायरेक्ट फायरिंग का अंजाम पाकिस्तान को निश्चित तौर पर भारी पड़ सकता है। जिसके लिए भारतीय सेना फिलहाल संयम बरते हुए है। लेकिन अगर पाकिस्तान ने यह हरकत बंद नहीं की, तो उसके बाद भारत मुंहतोड़ जवाब ज़रूर देगा।

भारत के कूटनीतिक दांव के बाद पाकिस्तान इस समय भयंकर प्रेशर में है। भारत पर पाकिस्तान ने सबसे पहले फायरिंग करके सबसे बड़ी गलती कर दी है। अब भारत रुकने वाला नहीं है। पाकिस्तान को उसकी गोलीबारी का तब तक जवाब मिलेगा जब तक वो खुद नहीं थक जाएगा और फिर भारतीय सेना पाकिस्तान को तोड़ेगी।

24 और 25 अप्रैल की रात भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई। एलओसी के पास कई जगहों पर छोटे हथियारों से बिना किसी कारण पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी थी और फिर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका जवाब देना शुरू कर दिया। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने देर रात एलओसी पर कई जगह पर फायरिंग की है। भारतीय जवानों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया।

हालांकि भारतीय पक्ष से अभी तक किसी के हतायात होने की खबर नहीं आई है। खबरों की मानें तो गोलीबारी कई जगहों पर हुई है। लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किन-किन इलाकों पर पाकिस्तान की तरफ से हमले किए गए हैं। बयान में यह भी कहा गया कि भारतीय जवानों ने उकसावे का जवाब देते समय संयम बर्ता और उचित कार्रवाई की। वह पाकिस्तान के किसी उकसावे में नहीं आए हैं।

Paridhi Sharma

Leave a Comment