इस साल के आईपीएल सीजन की सबसे फिसड्डी टीम तो चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 10वी पोजीशन बरकरार रखी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में है सनराइज़र्स हैदराबाद जो कि चेन्नई से बस एक पोजीशन ऊपर है। लेकिन आईपीएल में लगातार हार ने सनराइज़र्स हैदराबाद के आईपीएल से बाहर हो जाने का खतरा बढ़ा दिया है। सीएसके की खराब परफॉर्मेंस के लिए धोनी और उनकी टीम ट्रोल हो रही है। लेकिन सनराइज़र्स हैदराबाद के बुरे हाल के लिए उनके ही फैंस टीम ओनर काव्या मारन को निशाना बनाए हुए हैं। जैसे ही चौका पड़ेगा या विकेट गिरेगा या मिसफील्डिंग होगी तो सबसे पहले कैमरा टीम के ओनर पर फोकस करेगा।
ऐसे ही कैमरे मोमेंट से वायरल हुए आईपीएल के दो ओनर एलएसजी के संजीव गोयनका और दूसरी सनराइज़र्स हैदराबाद की काव्या मारन। काव्या मारन तो अलग-अलग कारणों से सोशल मीडिया की सबसे वायरल आईपीएल ओनर हैं। लेकिन आधा सीजन निकल गया। काव्या मारन को जश्न मनाते नहीं सैड मूड में ही देखा गया। काव्या की स्माइल वापस लाने के लिए जरूरी हो गया है कि मुंबई से हार के बाद एसआरएच अगले छह में से छह मैच जीतकर दिखाए। अभी तक आठ में से दो ही जीते हैं। खराब खेल के लिए प्लेयर्स तो निशाने पर ही हैं। साथ जी काव्या मारन भी ट्रोल हो रही हैं, खराब टीम चुनने के लिए। जिसको महंगे में खरीदा वो बेकार साबित हो रहा है। जिनको बेकार मानकर जाने दिया वो स्टार बना हुआ है।
2025 की टीम बनाने के लिए ऑक्शन में अपने पर्स में 120 करोड़ लेकर बैठी थी काव्या मारन। 20 लाख छोड़कर सारे खर्च कर डाले। 23 करोड़ में क्लासेसन 18 करोड़ में पैट कमिंस 14-14 करोड़ में अभिषेक शर्मा ट्रेनिस हेड 11 करोड़ में ईशान किशन और 10 करोड़ में मोहम्मद शमी को खरीदा। लेकिन सब बेकार। अभिषेक शर्मा, ट्रेवस हेड, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, क्लासिन जैसे स्टार रोस्टर बनाकर चल रहे हैं कि एक मैच में कोई एक ही चलेगा। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है एडन मारकरम और कप्तान पैट कमिंस की।
एडन मारकरम संजीव गोयनका की टीम एलएसजी के स्टार बने हैं। एलएसजी आठ में से पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवी पोजीशन पर है। मारकरम का बल्ला भी दहाड़ रहा है। 336 रन बनाकर टॉप बेंचर बने हैं। हर दूसरे मैच में हाफ सेंचुरी ठोक रहे हैं । 2023 में मारकरम सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान थे। टीम ने तब अच्छा परफॉर्म नहीं किया था। मारकरम भी नहीं चले। ऑक्शन की बारी आई तो काव्या मारन ने कप्तान मारकरम को रिलीज कर दिया। ना कप्तान बनाकर रखा ना ऑरेंज आर्मी में। मारकरम इंटरनेशनल क्रिकेट में धाकड़ माने जाते हैं। जैसे ही हैदराबाद से रिलीज हुए संजीव गोयनका ने एलएसजी के लिए लपक लिया।
मारकरम का अल्टरनेट काव्या मारन ने 20 करोड़ में पेट कमिंस को खरीदा। पेट कमिंस पर दांव लगाने से नाराज फैंस ने सवाल उठाए थे कि पापा की परी पापा के पैसे उड़ा रही है। हालांकि 2024 में पेट कमिंस ने बवाल काट दिया। सनराइज़र्स हैदराबाद फाइनल तक पहुंची लेकिन केकेआर से हार गई। 2025 में भी बवाल ही काटा है क्योंकि काव्या की टीम नौवें नंबर पर टिकी है।
2022 में भी काव्या मारन ऐसे ही ट्रोल हुई थी। तब उन्होंने डेविड वार्नर के मन मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं देने पर कप्तानी और टीम दोनों से उन्हें रिलीज़ कर दिया था। सनराइज़र्स हैदराबाद से निकलते ही डेविड वार्नर दिल्ली के कैपिटल्स में आए और ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस दे डाली। 204 से 2025 के बीच सब उल्टा-पुल्टा हो गया। ऊपर से दो नंबर पर रहने वाली काव्या की टीम नीचे से नंबर दो पर है। पैट कमिंस की कप्तानी में आधा सीजन निकल गया। ना पैट कमिंस की बोलिंग चली और ना कप्तानी।
मैच के दौरान काव्या मारन का डिसपॉइंटिंग मूड लगातार वायरल है। 12 साल में सनराइज़र्स हैदराबाद सबसे खराब दौर से गुजर रही है। प्लेऑफ का रास्ता भी काफी मुश्किल है।