सिर पर चढ़ता जा रहा है कर्ज तो मंगलवार को करें कर्ज मुक्ति के ये पांच उपाय

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को कर्ज का कारण माना जाता है। आप अगर आमदनी और अच्छी नियत होने के बाद भी कर्ज को नहीं चुका पा रहे हैं तो इसका सीधा सा कारण मंगल दोष हो सकता है। ऐसे में कर्ज से जल्दी मुक्ति के लिए आपको मंगलवार के दिन कर्ज मुक्ति के विशेष उपाय करने चाहिए।

आपको मंत्रों का जप करना चाहिए। आपने अपने आसपास देखा होगा कि कई लोगों की जिंदगी तो बहुत आलीशान होती है। लेकिन दूसरी तरफ सुख संपत्ति को जुटाने के चक्कर में उन पर कितना कर्ज बढ़ चुका होता है। यह सच्चाई बहुत ही बोझिल होती है। कर्ज की समस्या को बोझिल इसलिए कहा जाता है क्योंकि व्यक्ति को ना चाहते हुए भी कर्ज की समस्या का बोझ अपने सिर पर उठाना पड़ता है। कर्ज में डूबा व्यक्ति रातों में जब भी सोता है तो उसे अपने सिर पर एक बोझ सा महसूस होता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में मंगल और कुछ अन्य ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कर्ज मुक्ति के कई उपाय भी बताए गए हैं। मंगलवार के दिन कर्ज मुक्ति के इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में ऐसी स्थितियां बनने लगती हैं जिससे कि उसकी आमदनी बढ़ती है और वे कर्ज मुक्त होने लगता है।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों को कर्ज का कारण माना गया है। इनमें मंगल ग्रह जो है वह प्रमुख स्थान लेते हैं। मतलब इसके कारक मुख्य मंगल है। इसके अलावा कुंडली में छठा, आठवां और 12वां भाव भी कर्ज से जुड़े हैं। अगर कुंडली में मंगल कमजोर है या किसी पापी ग्रह के साथ है तो कर्ज होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर मंगल कर्क राशि में है तो भी व्यक्ति अक्सर कर्ज में डूबा रहता है।

कर्ज मुक्ति के लिए आपको मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। मंगल देवता की पूजा करनी चाहिए। मंगल दोष से राहत पाने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ आपको उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है।

मंगलवार को मजबूत अगर ग्रह को करना चाहते हैं मतलब मंगल को मजबूत करना चाहते हैं तो मंगलवार को गेहूं, मसूर दाल, कनेर की फूल, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा, सोना और लाल चंदन का दान करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा मंगलवार को बंदरों को गुड़, चना, केला या मूंगफली खिलाने से भी लाभ होता है। मंगलवार को यह शुभ कार्य जरूर करना चाहिए। मंगल ग्रह से जऊ और तांबे जैसी वस्तुओं को जोड़कर देखा जाता है। जौ जिसे बोलते हैं। आप अगर कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो आपको मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में जौ रखकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। आप चाहे तो यह वस्तुएं किसी जरूरतमंद या गरीब को भी दान में दे सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको मंगलवार के दिन ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे कर्ज मुक्ति की स्थिति बनने लग जाती है। 

Photo of author
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था का भागीदार भी हूँ। इसे बदलने का एक तलबगार भी हूँ।। दीवाना ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे का यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 18 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)

Leave a Comment