लगातार आसमान पर चल रहे सोने के भाव मई की शुरुआत होते ही मुंह के बल गिरे हैं। अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। सोने में बड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट भी कोई छोटी-मोटी नहीं ₹2300 की है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी थोड़ी कम रही। लेकिन 1 मई को जब कीमतें गिरी तो हर किसी के मन में सवाल है कि क्या सोने में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा? क्या यह सोने में निवेश करने का सही समय है? इस गिरावट के बाद अब किस शहर में सोने के क्या भाव हो गए हैं? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहाँ मिलने वाले हैं।
सबसे पहले बात करते हैं आज सोने और चांदी के रेट की। 1 मई 2025 को 22 कैरेट सोने का दाम ₹87,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव ₹5,700 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यानी कल के मुकाबले सोने में ₹2300 की गिरावट आई है। अब चांदी की बात करें तो चांदी के दाम भी ₹1 लाख के नीचे आ गए हैं। आज चांदी ₹99,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है जो काफी समय बाद इतना कम हुआ है।
अब अगर शहरों की बात करें तो दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹87,900 और 24 कैरेट सोना ₹95,880 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹87,750 और 24 कैरेट ₹95,730 पर है। इसके अलावा चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, बेंगलुरु और पटना में भी लगभग यही रेट देखने को मिल रहे हैं। तो अगर आप सोने की खरीदारी की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
अब बात करते हैं कि सोने की कीमतों में यह गिरावट क्यों आई है? आपको बता दें कि 22 अप्रैल को सोने ने ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर छुआ था। लेकिन इसके बाद से सोने में लगातार करेक्शन देखने को मिल रहा है। यानी कीमतें धीरे-धीरे कम हो रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार। भारत में सोने की कीमतें ग्लोबल मार्केट से जुड़ी होती हैं। अगर वहां दाम गिरते हैं तो हमारे यहां भी कीमतें कम हो जाती हैं। इसके अलावा रुपए की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी सोने के दाम को प्रभावित करता है। अगर रुपया मजबूत होता है तो सोने की कीमत कम हो सकती है। साथ ही सरकार के टैक्स और ड्यूटी भी कीमतों पर असर डालते हैं। लेकिन अभी अक्षय तृतीया का त्यौहार खत्म होने के बाद मांग में थोड़ी कमी आई है। जिसके चलते कीमतें गिरी हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सोने में निवेश करने का यह सही समय है? अगर जानकारों की मानें तो सोने की कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि आप बिना अपने वित्तीय सलाहकार से बात करे बिना कहीं पर भी निवेश ना करें।
अब यह समझते हैं कि आखिर सोने की कीमत तय कैसे होती है। भारत में सोने के दाम कई चीजों पर निर्भर करते हैं। पहला अंतरराष्ट्रीय बाजार का रेट। दूसरा रुपए और डॉलर की कीमत में बदलाव। तीसरा सरकार की टैक्स और ड्यूटी पॉलिसी और चौथा मांग और आपूर्ति। जब त्यौहार या शादी का सीजन होता है तो सोने की डिमांड बढ़ती है और कीमतें ऊपर जा सकती हैं। लेकिन जब मांग कम होती है जैसे अभी तो कीमतें गिर सकती हैं।