12 लोगों की मौत के बाद एक साथ उठीं अर्थियां तो चीख-पुकार मच गई

एक साथ उठी इतनी अर्थियां तो हर किसी की आंखें नम थी। क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि शादी समारोह से लौटते वक्त यह सब एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएंगे। तस्वीरें रतलाम के खोजनखेड़ा गांव से सामने आई है। दरअसल बीते दिन मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के पास इको वेन ने एक बाइक को टक्कर मारी थी और अनियंत्रित होकर इकोवेन कुएं में जा गिरी थी। जिसमें 12 लोग काल के गाल में समा गए थे। मरने वालों में रतलाम, उज्जैन और मंदसौर के लोग शामिल थे। सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी रास्ते में वैन हादसे का शिकार हो गई। मरने वालों में आठ लोग रतलाम जिले के जबकि दो-दो लोग उज्जैन और मंदसौर जिले के रहने वाले थे। सोमवार सुबह सभी मृतकों का अंतिम संस्कार अलग-अलग गांवों में एक साथ किया गया तो हर कोई भवक पड़ा।

रतलाम जिले के खोजनखेड़ा में छह अर्थियां एक साथ उठी। तो पिपलिया और सुरजना गांव में एक-एक शव यात्रा निकाली गई। वहीं चार अन्य लोगों के अंतिम संस्कार उज्जैन और मंदसौर में किए गए। मृतकों में वैन सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल थे। वे लोगों को बचाने कुएं में उतर गए थे। मौत से पहले उन्होंने चार लोगों को कुएं से बाहर भी निकाला था। लेकिन इस दौरान कुएं में बनी जहरीली केस से उनकी भी मौत हो गई थी।

इधर हादसे की सूचना मिलने पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पीएमओ की तरफ से ट्वीट किया जिसमें लिखा मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया उनके प्रति संवेदना घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

इधर सीएम मोहन यादव ने भी एक्स पर ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और लिखा कि मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से 12 लोगों की असामायिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता को से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को ₹2-₹2 लाख गंभीर रूप से घायलों को ₹1 एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को ₹500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवार जनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे। घायलों की शीघ्रित स्वस्थ लाभ की कामना करता हूं।

Photo of author
वर्ष 2007 में जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने जबलपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में लम्बे समय तक कार्य किया। वर्तमान में मैं न्यूज़ मध्य प्रदेश डिजिटल की इंदौर कार्यालय में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।

Leave a Comment