डोनाल्ड ट्रम्प के झटके से सस्ता हुआ सोना, खरीदने की मची लूट!

Photo of author

By Rudrakshi Sharma

अमेरिकी टेरिफ से छिड़ी ट्रेड वॉर के बीच सोने की कीमतों में आग लगी थी। बीते मंगलवार को सोना ₹1 लाख के स्तर को पार कर गया था। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सोना ₹1 लाख के करीब पहुंच गया था। लेकिन अब सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सोना सस्ता हो गया है। गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उठापटक मची हुई है। सोना कितना सस्ता हुआ है? क्यों सोने की कीमतों में यह उठापटक मची हुई है? इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप भी सोने में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। 

सोना कितना सस्ता हुआ है

मंगलवार को 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत ₹99,358 प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इसके बाद बुधवार यानी 23 अप्रैल को सोने के भाव 94,751 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इस हिसाब से देखें तो सोना एक ही दिन में ₹4,60 सस्ता हो गया। अब बात करते हैं 24 अप्रैल को सोने का क्या भाव है। गुरुवार को सोने के भाव एक बार फिर चढ़ते दिखे हैं। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना $10 उछलकर ₹95,900 पर पहुंच गया है। जून वायदा का सोना एमसीएक्स पर ₹96,200 के करीब पहुंचा है। 

सोने में पिछले 1 महीने में करीब 10% की तेजी आई है। हालांकि अपने लाइफटाइम हाई से सोना अभी भी सस्ता बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के टेरिफ के चलते यूएस और चाइना के आमने-सामने आने की बड़ी ग्लोबल टेंशन के बीच सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सोने की कीमतों में यह गिरावट क्यों आई? क्यों सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल से फिसला है? दरअसल इसके पीछे की बड़ी वजह ट्रंप की ओर से दिए गए दो संकेत हैं। पहला ट्रंप ने चीन पर लगाए गए भारी भरकम टेरिफ को लेकर नरम रुख दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर सोने के भाव पर दिखा है।

दूसरा ट्रंप ने फेड रिजर्व प्रमुख जेम पावेल को लेकर भी अपने सुर बदले हैं। ट्रंप ने उनकी बर्खा के बारे में अपनी टिप्पणी वापस ले ली है। चाइना और फेड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के इस रूप के बीच अचानक सोने की कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कुल मिलाकर सोना आमतौर पर संकट के समय में सुरक्षित निवेश माना जाता है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में 26% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

भारत में सोने की कीमतें कई वजहों से बदलती रहती हैं। जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। अब सोना सस्ता होगा या फिर इसके दाम तेजी से बढ़ेंगे या आने वाले वक्त में पता चलेगा।

Photo of author
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।