मध्य प्रदेश सरकार ने करीब 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। उनके महंगाई भत्तों में बढ़ोतरी कर दी गई है। और यह बढ़ोतरी जनवरी 2024 से मान्य मानी जाएगी। यानी बकायदा शासकीय कर्मचारियों को इसके एरियर का भी भुगतान होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा रविवार को की।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने अधिकारी कर्मचारियों के कल्याण के प्रति कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के लगातार चिंता करती है। इसलिए आपको उल्लेखनीय रूप से ध्यान होगा। बीते समय हमने सरकार के द्वारा यात्रा भत्ता, अव्यवसायिक चिकित्सा भत्ता, अनुग्रह भत्ता, दोहरा कार्य भत्ता, स्थाई यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए लगभग 8-10 साल से पुराने समय से आने वाली मांग की पूर्ति की थी। हम लगातार अधिकारी कर्मचारियों को अपने काम की दक्षता के बलबूते पर जब काम के लिए प्रेरित करते हैं।
दरअसल इस फैसले का लाभ मध्य प्रदेश के करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जिनका महंगाई भत्ता बढ़कर अब 55% हो गया है। यानी केंद्र सरकार के जो कर्मचारी है अब उनके ही बराबर महंगाई भत्ता मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जनवरी 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त स्वीकृत कर दी गई है और इसके साथ ही वर्तमान महंगाई भत्ता भारत सरकार के सभी कर्मचारियों के समान 55% करने का ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर दिया है।
महंगाई भत्ते की यह जो बढ़ोतरी हुई है, इसके इसको देखते हुए एरियर की राशि का भुगतान जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक समान किश्तों में किया जाएगा।
करीब 2016 से जो मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारी हैं, वह अपना महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर के कई बार मध्य प्रदेश शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन भी हुए और यह मांग लंबे समय से चल रही थी। हाल ही में कैबिनेट में भी इस मामले को लेकर के चर्चा हुई थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करके करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही दिवाली का तोहफा दे दिया है।