भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में अपना दबदबा दिखा दिया है। इस हफ्ते Reliance Industries के शेयरों में जबरदस्त तेजी ने मुकेश अंबानी को 100 अरब डॉलर क्लब में वापसी करवा दी है। आइए जानते हैं कैसे हुआ यह चमत्कार? क्या रहा इसके पीछे का कारण और भारत के बाकी अरबपतियों का हाल इस दौरान कैसा रहा है।
शुक्रवार को Reliance Industries के नतीजे आए थे। यह नतीजे अनुमान से बेहतर थे। इसके बाद Reliance Industries के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि बुधवार को शेयर पर थोड़ा दबाव जरूर देखने को मिला। चालू कारोबारी हफ्ते में Reliance Industries के शेयर में करीब 8% का उछाल देखने को मिला है। इस तेजी के चलते Reliance Industries का मार्केट कैप ₹16 अरब यानी करीब ₹133000 करोड़ बढ़ गया है। Reliance के शेयर में तेजी चौथी तिमाही में कंपनी के जोरदार परफॉर्मेंस के बाद आई है। चौथी तिमाही में कंपनी के रिटेल और डिजिटल कारोबार में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है।
टेलीकॉम्स कारोबार भी अच्छा रहा है। शेयर में तेजी ने मुकेश अंबानी की संपत्ति में जोरदार उछाल देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मंगलवार को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 100 अरब डॉलर हो चुकी है। इसके साथ ही वह दुनिया के 16वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जो माइकल डेल जो डेल टेक्नोलॉजीस के संस्थापक हैं उनसे ही बस एक पायदान पीछे हैं। हालांकि बुधवार को शेयर में नरमी के चलते अंबानी की नेटवर्थ थोड़ी गिरी है। लेकिन फिर भी वह 100 अरब डॉलर के करीब ही हैं।
बीते एक साल से बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा है। इसका असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी साफ देखने को मिला था। जुलाई 2024 में अंबानी की संपत्ति 121 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। लेकिन मार्च 2025 में यह गिरकर 81.5 अरब डॉलर रह गई थी। इस गिरावट की वजह Reliance के शेयर में गिरावट और बाजार की कमजोरी थी। लेकिन अप्रैल के आखिरी हफ्ते में Reliance के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। जिससे उनकी संपत्ति में $20 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई। साल 2025 में अब तक अंबानी ने अपनी संपत्ति में $9 अरब डॉलर जोड़े हैं जिससे वह दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल हो गए हैं।
Reliance Industries का मार्केट कैप $18 लाख करोड़ के पार है जो ग्रुप की कुल वैल्यू का करीब 90% है। Jio फाइनेंसियल सर्विज ग्रुप की वैल्यू में 8% का योगदान देती है। अंबानी परिवार की Reliance Industries में 50% से ज्यादा हिस्सेदारी है। जिससे उनकी संपत्ति में बड़ा हिस्सा इसी कंपनी से आता है। साल 2025 में मुकेश अंबानी की दौलत में देश में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। 2025 में मुकेश अंबानी की दौलत में करीब $9 अरब डॉलर जुड़े हैं। जबकि राधाकृष्ण दमानी और सुनील मित्तल की संपत्ति में $3.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में $3.1 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। यह सभी अंबानी से पीछे हैं। लेकिन तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं। गौतम अडानी को $.5 अरब डॉलर का इस साल नुकसान हुआ है।
चौथी तिमाही के नतीजे के दम पर आगे भी Reliance के शेयर को सपोर्ट मिल सकता है। मार्च तिमाही में Reliance Ritel की ग्रॉस रेवेन्यू 15.7% बढ़कर ₹88,620 करोड़ के पार पहुंच गई है। रिटेल सेगमेंट कंपनी की ग्रोथ में बड़ा इंजन बनता जा रहा है। Jio का फ्री क्लैश फ्लो और होम ब्रॉडबैंड की बढ़ती पहुंच ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। ऑयल टू केमिकल इस सेगमेंट में चुनौतियां रही हैं। लेकिन रिटेल और डिजिटल बिज़नेस ने कंपनी के नतीजों को मजबूत बनाए रखा।
Reliance Industries के मजबूत नतीजे और शेयरों की उछाल ने मुकेश अंबानी को एक बार फिर 100 अरब डॉलर क्लब में पहुंचा दिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि भारत की आर्थिक ताकत Reliance के बिजनेस मॉडल और अंबानी की लीडरशिप का प्रमाण है।