भोपाल में मुस्लिम गिरोह द्वारा हिंदू लड़कियों के साथ हैवानियत के मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी नबील को भी बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। नबील को अब भोपाल लाया जा रहा है। उससे यहां पे पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल पुलिस को मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल से तकरीबन 20 अश्लील वीडियो मिले हैं। यह अश्लील वीडियो आठ से नौ अलग-अलग लड़कियों के हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक केवल पांच लड़कियां ही हिम्मत जुटाकर सामने आई हैं और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लेकिन इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा यह है कि जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह बेहद साधारण परिवार के हैं। लेकिन उनका रहन-सहन अमीरों से कम नहीं था। मुख्य आरोपी फरहान ने तो ढाई लाख रूपये की स्पोर्ट्स बाइक भी खरीदी थी। जबकि उसका पिता एक मामूली ड्राइवर है।
भोपाल लव जिहाद के मामले में अब पुलिस फंडिंग कनेक्शन की जांच कर रही है। क्योंकि इस गिरोह के सदस्य फरहान, अली, साद और साहिल सभी बेहद साधारण परिवारों से आते हैं। लेकिन इसके बावजूद फरहान के पास महँगी स्पोर्ट्स, बाइक थी और महंगे फोन भी रखता था। जबकि दूसरे आरोपियों की भी लाइफस्ट काफी बेहतर थी। आरोपी शहर के महंगे रेस्टोरेंट में जाते रहते थे। हजारों रुपए रोजाना खर्च करते थे।
लव जिहाद को लेकर पहले से ही फंडिंग के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या कोई संगठन इन लोगों को फंडिंग करता था। इस पूरे मामले में फिलहाल पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ है। जिसकी तलाश में एमपी पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल के खाक छान रही है। पुलिस की मानें तो पांचवा आरोपी नबील और छठा आरोपी अबरार ने केवल चार मुख्य आरोपियों की मदद की है। बताया जा रहा है कि पांचवें और छठे आरोपी ही हिंदू छात्राओं को अपने कमरे में बुलाते थे। जहां फरहान और उसके अन्य साथी रेप की वारदात को अंजाम देते थे। सरकार ने भी साफ किया है कि इस मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस पुरे मामले में बात करते हुए मीडिया से काका कि “ये लव जिहाद की घटना दुर्भाग्यजनक ही नहीं। यह इस देश के अंदर प्रदेश के अंदर जिनजिन स्थानों पर इस प्रकार से अपनी पहचान छुपाकर हमारी बहन और बेटियों को जिस प्रकार से गुमराह करने का प्रयास किया है। इनको भी ढूंढढूंढ के एक-एक कोने से निकाल के इन्हें जवाब मिलेगा और इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। यह भूल जाएंगे कि लव जिहाद क्या होगा।”
फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपियों का परिवार भी जांच के घेरे में है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरहान की बहन को सब कुछ पता था और उसने पीड़िता का ब्रेन वाश भी किया था। फरहान की बहन ने पीड़िता को डराते हुए कहा था कि अगर वह बाहर कुछ कहेगी तो उसकी बदनामी होगी। लिहाजा भलाई इसी में है कि वह फरहान की बात मान ले। आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता पर दबाव बनाया। ऐसे में पुलिस ने तय किया है कि आरोपियों के परिवार की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।
- मुस्लिम गिरोह के टारगेट पर हिंदू लड़कियां, क्या कोई संगठन फंडिंग भी कर रहा था ? - May 1, 2025
- मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए तबादले नीति में क्या है खास, जानिए सब कुछ - May 1, 2025
- हिंदू लड़कियों को टारगेट करने वाले मुस्लिम गिरोह के मास्टरमाइंड के पिता ने बेटे के लिए क्या मांगा ? - May 1, 2025