एथर एनर्जी (Ather IPO) अब अपने विकास की एक नई कहानी लिखने जा रही है। कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ लांच कर दिया है। कंपनी के आईपीओ के जरिए ₹2981 करोड़ जुटाने की योजना है। आईपीओ आज से खुल गया है। निवेशक इस आईपीओ के लिए 30 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹304 से ₹321 के बीच है। आईपीओ के एक लॉट में 46 शेयर हैं। एक लॉट के लिए ₹14,766 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 13 लॉट के लिए ₹1,91,958 लगाने होंगे।
यह आईपीओ मिक्स्ड आईपीओ है। यानी आईपीओ के लिए नए शेयर भी इशू किए जाएंगे। ₹2,626 करोड़ के नए शेयर इशू होंगे। वहीं ₹354 करोड़ के शेयर प्रमोटर्स बेचेंगे। इसका मतलब साफ है आईपीओ से जुटाई गई ₹354 करोड़ की प्रमोटर्स की जेब में जाएंगे।
अब आगे कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां करेगी? आईपीओ से जुटाई गई बड़ी रकम का इस्तेमाल कैपेक्स पर किया जाएगा। नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने होंगे। चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। एथर ग्रिड को 5000 प्लस लोकेशनेशंस तक फैलाया जाएगा। नए प्रोडक्ट डेवलप किए जाएंगे। हाई परफॉर्मेंस ई-बाइक्स और ई स्पोर्ट्स स्कूटर पर रिसर्च और डेवलपमेंट की जाएगी। ब्रांड प्रमोशन और मार्केटिंग पर आईपीओ की रकम का इस्तेमाल, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी की जाएंगी।
पहले आपको एथर एनर्जी के बारे में बताते हैं। क्या आपको इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहिए या नहीं? एथर एनर्जी की शुरुआत 2013 में तरुण मेहता और स्वप्नल जैन ने की थी। कंपनी का फोकस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खासकर स्मार्ट और हाई परफॉर्मेंस स्कूटर बनाने पर है। एथर 450, एथर 450x और हाल ही में लांच किया गया। एथर रिट्ज़ा जैसे मॉडल्स पर बाजार में धूम मचाई है। टू व्हीलर ईवी मार्केट में एथर एनर्जी का 11.5% शेयर है। एथर ग्रिड भारत का पहला फास्ट चार्जिंग नेटवर्क जो तेजी से शहरों में फैल रहा है। कंपनी का बिजनेस मॉडल सिर्फ स्कूटर बेचने तक सीमित नहीं है। एथर एनर्जी अपने चार्जिंग नेटवर्क, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और कस्टमर एक्सपीरियंस पर भी बड़ा दांव लगाती है। जिससे लॉन्ग टर्म में रेवेन्यू जनरेट होता है। एथर एनर्जी ने भारत के 100 से ज्यादा शहरों में अपनी उपस्थिति बना ली है। अब तक 2 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री कर चुकी है। इसी के साथ 1800 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स को पूरे भारत में एक्टिव किया गया है।
अब आते हैं कि आपको आईपीओ में पैसा लगाना चाहिए या नहीं? इसके लिए बड़े ब्रोकर्स की राय जान लेते हैं। मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को इशू को सब्सक्राइब करने की रेटिंग दी है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एथर के पास मजबूत ब्रांड इनोवेशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। आने वाले समय में एथर का मार्केट शेयर और बढ़ेगा। कंपनी की बैलेंस शीट और फंडिंग स्ट्रेटजी मजबूत है। ICICI सिक्योरिटीज ने भी आईपीओ को अट्रैक्टिव बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ईवी नीतियां, सब्सिडी और बढ़ती जागरूकता एथर के लिए बड़ा अवसर है। ICICI सिक्योरिटीज ने बैटरी, टेक्नोलॉजी और कच्चे माल की कीमतों में संभावित उतार-चढ़ाव को जोखिम बताया है। Kotak सिक्योरिटीज ने भी सब्सक्राइब विद कॉशन की सलाह दी है। उसका कहना है कि सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। Ola इलेक्ट्रिक, TVS, Bajaj, Hero जैसे बड़े प्लेयर्स अभी मैदान में हैं। निवेशकों को वैलिडिटी और लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर नजर रखनी चाहिए। अलवाइद ने कंपनी के प्रोडक्ट और पोर्टफोलियो और टेक्नोलॉजीस लीडरशिप की तारीफ की है। उनका मानना है कि आईपीओ की प्राइिंग उचित है अगर पोटेंशियल काफी है। HDFC सिक्योरिटीज ने भी सब्सक्राइब की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि एथर का फोकस प्रीमियम सेगमेंट और इनोवेशन पर है। जिससे मार्जिन और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी।
कंपनी के सामने एक और बड़ी चुनौती घाटे से उबरने की है। कारोबारी साल 2024 में कंपनी को ₹577 करोड़ का घाटा हुआ। एक नेगेटिव बात यह है कि आईपीओ के खुलते ही ग्रे मार्केट में कंपनी का प्रीमियम गिर गया है। अभी एथर का शेयर ₹3 प्रीमियम पर चल रहा है। यानी ग्रे मार्केट में एक शेयर का भाव ₹324 के करीब चल रहा है। पहले 10% तक प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा था। एथर एनर्जी का आईपीओ भारतीय ईवी बाजार में निवेश का बड़ा मौका है। कंपनी के पास मजबूत प्रोडक्ट, ब्रांड, टेक्नोलॉजी और विस्तार की ठोस योजना है। ग्रे मार्केट में गिरता प्रीमियम और ईवी सेक्टर में बढ़ता कंपटीशन एक बड़ी चुनौती भी है। लॉन्ग टर्म निवेशक कंपनी की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर – खबर हमने सिर्फ आपकी जानकारी के लिए तैयार की है। अगर आपको किसी आईपीओ में पैसा लगाना है तो पहले अपने निवेश सलाहकार से राय जरूर ले लें।