अक्षय तृतीया पर जरूर दान करे ये 5 चीजें, माँ लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Photo of author

By Shyam Dangi

अक्षय तृतीया पर इन पांच चीजों को दान करने से मिलता है स्वर्ण दान के जितना पुण्य। मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ता है धन और वैभव। 

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना या फिर दान करना किसी सपने से कम नहीं लगता। कीमत के मामले में सोना अपने पुराने सारे रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। दूसरी तरफ धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना दान करने से मिलने वाला पुण्य अक्षय होता है। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पुराणों में कुछ चीजों को दान करना स्वर्ण दान करने के बराबर ही माना जाता है। 

ज्योतिष और उज्जैन के रहने वाले पंडित अंशुल द्विवेदी से जानिए कि अक्षय तृतीया पर कौन सी वैसे महत्वपूर्ण जो पांच चीजें हैं जिनका दान करना स्वर्ण दान के बराबर माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर अनाज का दान जरूर करें। अक्षय तृतीया पर अनाज दान करने को लेकर बहुत ही इसे पुण्य माना गया है। शास्त्रों में किसी भूखेव्यक्ति को भरपेट भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। पौराणिक कथाओं में जो व्यक्ति अपने जीवन में अनाज का दान करता है। उसे परलोक जाने के बाद भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। अन्नदान का पुण्य अक्षय होता है।

अक्षय तृतीया पर जरूर से जरूर गुण का दान करना चाहिए। अक्षय तृतीया बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन गुण दान करने को बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में गुण का दान करने से भाग्य मजबूत होता है। क्योंकि सूर्य देव की कृपा से किसी व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है। शास्त्रों में गुण दान करने का फल स्वर्ण दान के बराबर ही माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर निश्चित रूप से जल से भरा हुआ मटका दान करना चाहिए। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। अक्षय तृतीया पर अगर आप सोना दान करना चाहते थे और नहीं दे पा रहे हैं लेकिन बढ़ी हुई कीमत के कारण आप परेशान है और आपने अपना इरादा बदल लिया है तो आप मिट्टी के घड़े में जल भरकर भी दान कर सकते हैं। जलदान का पुण्य भी स्वर्ण बराबर माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर आप जानते होंगे कि सेंधा अगर जो दान किया जाए, तो सेंधा नमक दान करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। अक्षय तृतीया के दिन खासकर सेंधा नमक का जो संबंध है वह भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह से है। वही नमक समुद्र से प्राप्त होता है। इसलिए नमक का संबंध माता लक्ष्मी से भी है। इस दिन सेंधा नमक खरीदने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया पर दान जरूर करना चाहिए।

क्या करना चाहिए? वस्त्र का दान।

अक्षय तृतीया पर वस्त्र का दान करने को भी बहुत शुभ माना जाता है। वस्त्र को मूलभूत आवश्यकताओं में से एक माना जाता है। अक्षय  तृतीया पर वस्त्र दान करने से भी स्वर्ण दान जितना ही फल प्राप्त होता है। खासतौर पर पीले और लाल रंग के वस्त्र दान में आप दे सकते हैं।

Photo of author
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था का भागीदार भी हूँ। इसे बदलने का एक तलबगार भी हूँ।। दीवाना ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे का यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 18 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)