भोपाल में मुस्लिम गिरोह के चंगुल में फंसी एक और लड़की सामने आई, बताया कैसे हुआ उसके साथ कांड

Photo of author

By Mahendra Singh

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू लड़कियों के साथ गैंगरेप के मामले में पांचवी पीड़िता सामने आई है। पांचवी पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में जो कुछ बातें पीड़िता ने बताई है, वह सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस पूरे मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही एक रेस्टॉरेंट का नाम भी सामने आ रहा है जिसको फिलहाल पुलिस ने सील कर दिया है।

मध्य प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजधानी भोपाल में गैंगरेप का मामला सामने आया। यहां पर गिरोह बनाकर हिंदू लड़कियों को टारगेट किया गया। लव जिहाद के जाल में फंसाकर इन लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया। एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार इन लड़कियों का गैंगरेप किया गया है। इतना ही नहीं इन लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इन लड़कियों को ब्लैकमेल भी किया गया था।

इस पूरे मामले में जब पहली बार पीड़िता सामने आई उसने एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी फरहान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फरहान के चार और साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस पूरे मामले में पांचवी पीड़िता भी सामने आ गई है। पांचवी पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। आपको बता दें कि इस मामले में बाग सेवनिया थाने में फरहान और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 

पीड़िता ने एफआईआर में पुलिस को बताया कि उसके साथ फरहान ने जो कुछ किया उसके बारे में उसकी बहन को भी बताया लेकिन बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप कर दिया गया। साथ ही उसे बोला गया कि फरहान उसे पसंद करता है। इसलिए उसने उसकी बात मान ली। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि फरहान की बहन ने इस हद तक पीड़िता को ब्रेन वाश किया कि वह उसकी बातों में आकर वह सब करती गई जो फरहान उसे बोलता रहा। उसने बुर्के में अपनी सेल्फी भी भेजी और रोजा भी रखा। 

इस गिरोह में कुल छह आरोपी हैं जिनका मास्टरमाइंड फरहान है। इसके अलावा साहिल, साद, अली, अबरार और नबील हैं। वहीं आपको बता दें कि एक और ऐसे ही मामले में पुलिस ने हिंदू युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त जावेद को गिरफ्तार किया। लेकिन पीड़िता पर दबाव बनाने, उसे शाहरुख से संबंध बनाने और बदनामी का डर दिखाकर बाहर किसी को यह बात नहीं बताने के आरोप में पुलिस ने जावेद के भाई फैजान और उसकी पत्नी जोया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों मामलों को देखते हुए पुलिस ने अब आरोपी फरहान और बाकी के आरोपी के परिवारों की भी जांच पड़ताल करती हुई दिखाई दे रही है। 

पूरे मामले में एक रेस्टॉरेंट का नाम भी सामने आया है। एक रेस्टॉरेंट जिसका नाम क्लब 90 है उसको पुलिस के द्वारा सील किया गया है। बताया जा रहा है कि इस रेस्टॉरेंट में लड़कियों को लाया जाता था। आरोपी के कॉलेज से लगभग 100 मीटर की दूरी पर यह रेस्टॉरेंट है। इस रेस्टॉरेंट में लड़कियों को लेकर आया जाता था और उनका शारीरिक शोषण इस रेस्टॉरेंट में किया जाता था। फिलहाल इस पूरे मामले में कई आपत्तिजनक वीडियो जो है अलग-अलग लड़कियों के आरोपी फरहान और उसके दोस्तों के मोबाइल में जब्त किए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच चल रही है। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में और भी पीड़िताएं जो हैं वह आगे चलकर सामने आ सकती है।

Photo of author
मैं एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का।