MP Weather Update: अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल और गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट !

मध्य प्रदेश में मौसम के बदले हुए रंग का असर आज बुधवार को भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के एक बड़े हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जहां पर धूल भरी आंधियां करीब 40 से 50 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसके अलावा यहां पर तेज हवाएं चल सकती है और बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है .

मध्य प्रदेश का पूर्वी हिस्सा और दक्षिण पूर्वी हिस्सा यह दो ऐसे इलाके 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग का मानना है कि मौसम बदल सकता है। यहां पर गर्मी नहीं बल्कि बारिश हो सकती है। धूल भरी आंधियां चल सकती है। ओला वृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उसमें मध्य प्रदेश के सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शिवनी, मंडला, बालाघाट जिले शामिल हैं। जहां पर मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती है।

हालांकि अब मौसम धीरे-धीरे एक बार फिर से गर्मी की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है। क्योंकि परिस्थितियां मौसम की जब बदली है तो जहां पिछले तीन-चार दिनों से बकायदा ऑरेंज अलर्ट भी जारी हो रहा था येलो अलर्ट के साथ-साथ। फिलहाल बुधवार के लिए कोई ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि पूर्वी हिस्से में और दक्षिण पूर्वी हिस्से में भले ही मौसम की परिस्थितियां बदली होंगी लेकिन उत्तर मध्य प्रदेश में और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। 

उज्जैन संभाग हो या ग्वालियर चंबल संभाग हो यहां पर तेज गर्मी रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन इन तमाम संभागों में अधिकतम तापमान 40° सेल्सियस से लेके 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार अधिकतम तापमान पश्चिमी मध्य प्रदेश में ही रिकॉर्ड किया जा रहा है। यहाँ पर रतलाम शहर सबसे ज्यादा गर्म पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी अगले चार दिनों तक ऐसे ही मौसम रह सकता है। 

इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में जो अधिकतम तापमान काफी ज्यादा ऊपर की ओर जा सकता हैं। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के 17 शहर ऐसे हैं जहां पर अधिकतम तापमान 40° सेल्सियस के पार पहुंच गया था। वहीं ग्वालियर में जो अधिकतम तापमान 44° सेल्सियस के आ पार पहुंच गया था।

Photo of author
मैं एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का।

Leave a Comment