मध्यप्रदेश में मानसून के लिए हफ्तेभर का इंतजार, आंधी-बारिश का अलर्ट

Published On -

monsoon in madhya-pradesh

मानसून 6 दिन में 16 राज्यों तक पहुंच गया है। मंगलवार को मानसून ने पश्चिम बंगाल में एंट्री की। फिलहाल यह मुंबई से लगभग 150 किमी दूर है और अनुमान है की मानसून आज मुंबई में दस्तक दे सकता है।

मध्य प्रदेश में मानसून अगले सप्ताह तक

उम्मीद की जा रही है की अगले सप्ताह तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। हालंकि मानसूनी हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है। इसके साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह रफ्तार से आंधी चल रही है और तेज बारिश भी हो रही है। 

कई राज्यों में आंधी-बारिश का कहर 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए । इसके अलावा केरल और कर्नाटक में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बेंगलुरु और बेलगावी में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। इस वजह से कुछ जगहों पर गाड़ियां पानी में बहती नजर आई। 

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर, बड़वानी समेत 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को 5 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की है।

About Author

Photo of author
वर्ष 2007 में जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने जबलपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में लम्बे समय तक कार्य किया। वर्तमान में मैं न्यूज़ मध्य प्रदेश डिजिटल की इंदौर कार्यालय में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।