28 अप्रेल 2025 : आज का राशिफल, सफलता के उपाय 

आज 28 अप्रेल 2025 का राशिफल और उपाय जानिए ज्योतिषी एवं पंडित अंशुल द्विवेदी से। 

मेष राशि

करियर की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी। 
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।

वृषभ राशि

अभी भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखिए। स्वभाव पर नियंत्रण रखिए। व्यर्थ की चिंता से बचाव करें।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर चावल का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति आपकी उत्तम रहेगी। व्यस्तता आपकी बढ़ी रहेगी। यात्रा के योग आपके लिए बन रहे हैं।
उपाय – खानेपीने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।

कर्क राशि

करियर में सुधार के योग बन रहे हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों की समस्या हल होगी। 
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।

सिंह राशि

करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। काम का दबाव आपका बना रहेगा।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।

कन्या राशि

अभी भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस की समस्या का ध्यान रखें। खानपान में सावधानी रखेंगे।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर चावल का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।

तुला राशि
नौकरी में परिवर्तन का संयोग बन रहा है। स्वास्थ्य आपका ठीक बना रहेगा। धन की प्राप्ति इस समय हो सकती है।
उपाय – भगवान शिव को अगर जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि

रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपका बन जाएगा। कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।

धनु राशि

नौकरी में बड़ा परिवर्तन होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्या सुलझ जाएगी।
उपाय – खाने-पीने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। 

मकर राशि

वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें। स्थान परिवर्तन आपका हो सकता है। चोट चपेट से बचाव करें।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर चावल का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।

कुंभ राशि

धन लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी। कर्ज चुकाने का प्रयास आपको करना चाहिए।
उपाय – भगवान शिव को अगर जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा।

मीन राशि 

करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दूसरे के मामले में मत पड़िए। हस्तक्षेप मत करिए।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।

अब जान लेते हैं आपके भाग्य को बेहतर बनाने के लिए लकी टिप।

अगर आपने अपने घर में अपने परिवार के लोगों के मित्रों के चित्र लगाए हुए हैं तो उन चित्रों पर धूल ना जमने दें। अगर आपके घर के चित्रों पर धूल जमेगी तो इससे रिश्तों में समस्या आ सकती है। 

अब जान लेते हैं दिनांक 28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार का सक्सेस मंत्र क्या है? 

28 अप्रैल सोमवार को प्रातः काल शिव जी को जल अर्पित करें। इसके बाद नौ बार ॐ नमः शिवाय बोलिएगा। ऐसा अगर प्रातः काल या दिन के समय में करते हैं तो दिन भर के कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Photo of author
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था का भागीदार भी हूँ। इसे बदलने का एक तलबगार भी हूँ।। दीवाना ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे का यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 18 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)

Leave a Comment