26 April 2025: आज के लिए शुभ मुहुर्त, पंचांग, उपाय और राशिफल

आज का पंचांग और शुभ मुहुर्त

26 अप्रैल 2025, दिन शनिवार, वैशाख मास चल रहा है। कृष्ण पक्ष है, त्रयोदशी तिथि रहेगी सुबह 8:27 तक। फिर चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा सुबह 6:27 तक, फिर रेवती नक्षत्र शुरू हो जाएगा। 

चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। भगवान सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं। आज अभिजीत मुहूर्त का समय होगा सुबह 11:53 से दोपहर 12:45 तक। राहुकाल का समय होगा सुबह 9:02 से सुबह 10:40 तक। दिशाशूल है पूर्व दिशा। 

आज का राशिफल 

मेष राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। मन में उलझनों को ना पालें। विदेश से संबंधित काम में सफलता प्राप्त होगी। वाहन आज सावधानी से चलाएं। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके व्यापार से जुड़े काम बनेंगे।
जरूरी टिप – धैर्य रखें।
शुभ रंग – लाल
आज का उपाय – चीटियों को आटा खिलाएं

वृष राशि
आज रुके हुए काम बनेंगे। आपका पराक्रम और बढ़ेगा। लोगों से मतभेद हो सकता है। मन की चिंता दूर होगी। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। परिवार में खुशी बढ़ेगी। व्यापार में लाभ का योग है।
जरूरी टिप – जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग – गुलाबी
आज का उपाय – दुर्गा चालीसा का पाठ करे 

मिथुन राशि
हर काम सावधानी से करें। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय जल्दबाजी में ना करें धन लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार से जुड़े खर्चे बढ़ेंगे। 
जरूरी टिप – गुस्से से बचें
शुभ रंग – सफेद
आज का उपाय – किसी गरीब को फल दान करे 

कर्क राशि
परिवार से जुड़े कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति का योग है। मन की चिंता दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ का योग भी बन रहा है। 
जरूरी टिप – आलस्य से बचें
शुभ रंग – भूरा
आज का उपाय – गौ माता को रोटी खिलाएं

सिंह राशि
मन में नेगेटिव विचार ना पालें। हर काम सावधानी से करें। परिवार को और समय देना होगा। सेहत का ख्याल रखना होगा। जोखिम वाले कार्य टाल दें। साथ ही जो लोग बिजनेस करते हैं उनका व्यापार आपका ठीक चलेगा। 
जरूरी टिप – किसी भी काम को बहुत ज्यादा टालने से बचिएगा
शुभ रंग – सफेद
आज का उपाय – पक्षियों को दाना खिलाएं

कन्या राशि
करियर से संबंधित लाभ होगा। धन लाभ का योग आपके लिए बन रहा है। परिवार से सपोर्ट मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। नौकरी में अधिकारी खुश होंगे। आज व्यापार में लाभ का योग है। 
जरूरी टिप – कम बोलें
शुभ रंग – हरा
आज का उपाय – ओम नमः शिवाय मंत्र का एक माला जाप करे 

तुला राशि
नेतृत्व क्षमता आपकी और बढ़ेगी। प्रोफेशन के मामले में सफलता मिलेगी। अचानक लाभ हो सकता है। नई योजना बनाने का समय है। आपके लाभ में वृद्धि होगी व्यापार में। स्थिति बेहतर होगी।
जरूरी टिप – ईगो से बचें
शुभ रंग – क्रीम
आज का उपाय – 1 किलो आटे का दान करे 

वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। करियर को आगे बढ़ाने का समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। लोगों से उलझने से। बचें लंबी दूरी की यात्रा ना करें। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। 
जरूरी टिप – जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग – लाल
आज का उपाय – गौ माता को रोटी खिलाएं

धनु राशि
हर काम सावधानी से करें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित बड़े फैसले आज ना करें। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। विदेश से संबंधित कार्य सफल होंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है। सावधान रहें।
जरूरी टिप – ईगो से बचें।
शुभ रंग – पीला 
आज का उपाय – पक्षियों को दाना खिलाएं

मकर राशि
रुके हुए काम बनेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। धैर्य से काम करने का दिन है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवहार में विनम्रता रखें। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। 
जरूरी टिप – धैर्य रखें 
शुभ रंग – सफेद
आज का उपाय – ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप

कुंभ राशि
करियर पर ध्यान देने का समय है। लोगों से मतभेद हो सकता है। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। नेगेटिव विचारों से बचें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार आपके मन के अनुकूल चलेगा।
जरूरी टिप – ईगो से बचें। 
शुभ रंग – क्रीम
उपाय – गौ माता को रोटी खिलाएं

मीन राशि
मन की टेंशन दूर होगी। संतान से सुख मिलेगा। धन लाभ के रास्ते बनेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा करियर में उन्नति का योग है।  व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। 
जरूरी टिप – कम बोलें
शुभ रंग – केसरिया
उपाय – किसी गरीब को भोजन दान करे 

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करें

यदि शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन यह सात कार्य अवश्य करें क्या करना है आपको शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठे पूरे घर की सफाई करें स्नान करके घर के मंदिर की सफाई करें और आलस्य से दूर रहें हनुमान मंदिर जाकर के सिंदूर चढ़ाएं भगवान शिव और पूरे शिव परिवार का जल से मंदिर जाकर अभिषेक करें शाम के समय शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शाम के समय आठ गरीबों को भोजन दान करें अपने व्यवहार और वाणी से किसी को दुखी ना करें शनिवार के दिन यह सात कार्य करना शुरू कर दीजिए शनिदेव आप पर प्रसन्न होंगे और शनिदेव की कृपा से आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी

Photo of author
वर्ष 2007 में जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने जबलपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में लम्बे समय तक कार्य किया। वर्तमान में मैं न्यूज़ मध्य प्रदेश डिजिटल की इंदौर कार्यालय में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।

Leave a Comment