02 May 2025 Birthday Prediction: आज जिनका जन्मदिन है उनका आने वाला एक साल कैसा रहेगा

जिन लोगों का जन्मदिन 2 मई को है उन्हें हम सब की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाले वर्ष में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। करियर में लाभकारी परिवर्तन हो सकता है। जुलाई से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर होगा और साल के अंत तक अविवाहितों का विवाह हो सकता है।

पूरे साल भर अगर आप भगवान शिव की उपासना करें तो यह वर्ष आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज की जिज्ञासा है कि आप पूजा के दौरान मंत्र जप कर रहे हैं। गला एकदम सूख गया तो क्या बीच में जल पी सकते हैं? देखिए सामान्यतः मंत्र अगर मानसिक रूप से जपा जाए तो जल पीने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिर भी अगर आपका गला सूख गया तो मंत्र जप के बीच में जल पीने की जरूरत पड़ गई तो आचमन से दो घूंट जल आप पी सकते हैं। ज्यादा पानी मत पीजिएगा। केवल गला तर हो जाए। गला जो सूखा है वह ठीक हो जाए। केवल दो घूंट पानी पीकर काम चलाइएगा।

आप राइटर हैं या राइटिंग का काम करते हैं, स्क्रिप्ट लिखते हैं, किताबें लिखते हैं, लिखने पढ़ने का काम ज्यादा करते हैं और उसमें सफलता चाहते हैं तो कैसे पाएंगे? लिखने के लिए हमेशा एक ही कलम का प्रयोग करिएगा। और लिखने की शुरुआत में सबसे पहले एंग लिखिएगा। कागज के ऊपर बीचोंबीच में ऐ लिखिएगा। यह ज्ञान का बीज मंत्र है। तो सबसे पहले ऊपर एंग लिखें और फिर बाकी लिखने की शुरुआत करें। आपको लाभ होगा।

जब भी आप भोजन खाने जा रहे हैं या कुछ भी खाने जा रहे हैं, पहले भोजन को या अपने खाद्य पदार्थ को भगवान को समर्पित करिएगा। उसके बाद उसको भगवान का प्रसाद मानकर ग्रहण करिएगा। ऐसा करने से जीवन में कभी अन्न और जल का अभाव आपको नहीं होगा।

Photo of author
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था का भागीदार भी हूँ। इसे बदलने का एक तलबगार भी हूँ।। दीवाना ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे का यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 18 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)

Leave a Comment