02 मई 2025 – आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय जानिए ज्योतिषी एवं पंडित अंशुल द्विवेदी से
मेष राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए लाल
वृषभ राशि
पारिवारिक प्रेम आपका बढ़ जाएगा। रिश्तों की समस्याएं कम होंगी। काम की अधिकता रहेगी।
उपाय – मंदिर जाकर अगर आप दर्शन करें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए क्रीम
मिथुन राशि
करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं आपकी हल होंगी।
उपाय – खाने-पीने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए हरा।
कर्क राशि
ऑफिस में विवादों से बचाव करें। व्यर्थ की दौड़भाग हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें।
उपाय – सफेद मिठाई का अगर दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए क्रीम।
सिंह राशि
घर की समस्याएं हल होंगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए नारंगी
कन्या राशि
वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। धन संबंधी काम आपके बन जाएंगे। किसी छोटी सी यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय – खाने-पीने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए धानी।
तुला राशि
करियर में आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन का आपको लाभ होगा। यात्रा में सावधानी बनाए रखें।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए नीला
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें। महत्वपूर्ण काम आपके रुक सकते हैं। शांति और धैर्य बनाए रखिए।
उपाय – सफेद मिठाई का अगर दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।
शुभ रंग होगा आपके लिए आसमानी।
धनु राशि
करियर की स्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष अच्छा बना रहेगा। बड़ी सफलता आपको मिल सकती है।
उपाय – खाने-पीने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए पीला
मकर राशि
करियर की समस्या आपकी हल होगी। धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी। वाद विवाद आपके हल होंगे।
उपाय – मंदिर में भगवान का दर्शन करें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए फिरोजी।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य और मन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। काम की अधिकता रहेगी।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए गुलाबी
मीन राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में लापरवाही ना करें। प्रेम संबंधों में समस्या हो सकती है।
उपाय – सफेद मिठाई का दान करें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।
शुभ रंग होगा आपके लिए लाल