01 मई 2025 – आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय जानिए ज्योतिषी एवं पंडित अंशुल द्विवेदी से
मेष राशि
करियर की स्थिति में आपके सुधार होता दिख रहा है। इंप्रूवमेंट होगा। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आपका कुल मिलाकर बेहतर हो जाएगा।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग जिसका प्रयोग करेंगे वह होगा गुलाबी
वृषभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन अपने वाणी का अपने स्वभाव का ध्यान रखिएगा।
उपाय – भगवान शिव को अगर उपाय – जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए हरा
मिथुन राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में ऑफिस में विवाद ना हो उससे बचाव करें। जीवन साथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर दूध का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।
शुभ रंग होगा आपके लिए आसमानी
कर्क राशि
स्वास्थ्य में आपके सुधार होता दिखाई दे रहा है। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग आपको प्राप्त होगा।
उपाय – भगवान शिव को अगर जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए सुनहरा
सिंह राशि
धन की समस्या दूर होगी। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। खान-पान में सावधानी बनाए रखें।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए सफेद।
कन्या राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में आपके सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय – खानेपीने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए बैंगनी यानी पर्पल।
तुला राशि
स्वास्थ्य का ध्यान इस समय आपको बनाए रखना है। लापरवाही मत करिए। परिवार में विवादों से बचाव करिए। संतान पक्ष का थोड़ा ध्यान दीजिए।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर दूध का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।
शुभ रंग होगा आपके लिए हरा
वृश्चिक राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम आपके पूरे होंगे। करियर की स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए क्रीम
धनु राशि
रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मंगल कार्य होगा।
उपाय – भगवान शिव को अगर जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए नीला
मकर राशि
करियर में कुछ सुधार होता फिलहाल दिख रहा है। ज्यादा बड़ा नहीं लेकिन थोड़ा सुधार जरूर होगा। परिवार की स्थिति बेहतर रहेगी और यह समय जीवन में बड़ा परिवर्तन दिखा रहा है। तैयार हो जाइए।
उपाय – खाने-पीने की वस्तु का दान करें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए आसमानी
कुंभ राशि
स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें। महत्वपूर्ण काम मत टालिए। अगर किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्क रहिएगा।
उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को अगर दूध का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी।
शुभ रंग होगा आपके लिए फिरोजी
मीन राशि
नौकरी व्यवसाय में लाभ होगा। संतान पक्ष की उन्नति होगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।
उपाय – भगवान शिव को अगर जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा।
शुभ रंग होगा आपके लिए सफेद