01 May 2025 Birthday Prediction: आज जिनका जन्मदिन है उनका आने वाला एक साल कैसा रहेगा

जिन लोगों का जन्मदिन है उन्हें हम सबकी तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाले वर्ष में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। करियर में बदलाव होगा और उसके बाद स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति आपकी कुल मिलाकर ठीक रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का इस आने वाले साल में ध्यान रखिएगा। 

क्या करेंगे? पूरे साल भर भगवान गणेश की अगर आप पूजा करें तो आपको लाभ होगा। आज की जिज्ञासा है कि घर में किन जानवरों के चित्र लगा सकते हैं या किन जानवरों की मूर्तियां रख सकते हैं। देखिए घर में जंगली जानवरों के चित्र या मूर्तियां जैसे शेर है, भालू है, इनके चित्र या मूर्तियां ना लगाएं। सुख, शांति और समृद्धि के लिए गाय का चित्र बछड़े के साथ लगाएं या इसकी मूर्ति रखें। आर्थिक संपन्नता के लिए हाथी का चित्र या हाथी की मूर्ति रखें या बैल का चित्र लगाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो इन जानवरों का चित्र लगाने से आपको लाभ होगा।

बहुत बार ऐसा होता है कि घर के बड़ों में बहस होती है। माता-पिता में मतभेद होते हैं। बड़े भाइयों में मतभेद होते हैं। घर के बड़ों में बहस और विवाद हो तो क्या करें? घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखिए। जिनके घर का मुख्य द्वार खराब होता है, घर के बड़ों में विवाद भी होते हैं और वह बीमार भी रहते हैं। मुख्य द्वार पर एक तांबे का सूर्य लगाइए और अपनी नेम प्लेट कभी भी काले रंग की मत रखिएगा। अगर आप इन बातों का ध्यान रखें तो घर के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा बना रहेगा।

देखिए शनि देव की अगर आप उपासना करते हैं या करना चाहते हैं तो शाम के समय करिए। संध्या काल में करिए। और अगर आप सूर्य देव की उपासना करते हैं तो वह दिन में करिए ज्यादा शुभ होगा। शनिदेव की उपासना शाम को करने से और सूर्य देव की उपासना दिन में करने से आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा। आप सूर्य की उपासना शाम को करें, शनि की उपासना सुबह करें। उसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर आपको पूरा फल चाहिए तो शनिदेव की पूजा संध्या में करिए और सूर्य देव की पूजा दिन में करिए।

Photo of author
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था का भागीदार भी हूँ। इसे बदलने का एक तलबगार भी हूँ।। दीवाना ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे का यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 18 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)

Leave a Comment